विजयपुर। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन और 1.04 लाख रुपये की नकदी और एक वजन तोलने वाली मशीन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सांगवाल विजयपुर में नाका लगाय था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक पैदल यात्री को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन और 1,04,000.00 रुपये की नकदी और एक तौलने की मशीन बरामद की गई। ड्रग तस्कर की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव रंजरी विजयपुर के रूप में हुई है। उसके पास से प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त कर ली गई है। विजयपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।