विजयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने परंपरा अनुसार भगवा ध्वज को गुरु रूप में पूजित किया। अनुशासित ढंग से गुरु दक्षिणा अर्पित की। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गुरु की महत्ता, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका और स्वयंसेवकों के कर्तव्यों पर विचार रखे। उनके प्रेरणादायक विचारों से सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।