विजयपुर। धरती आभा अभियान मंगलवार को विजयपुर ब्लॉक विकास कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह समापन जमीनी स्तर पर समावेशी विकास और सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। अभियान जिला विकास आयुक्त सांबा राजेश शर्मा की निगरानी में रक्ख बरोटियां गांव में चलाया गया। इसमें सभी 17 विभागों की भागीदारी रही। प्रत्येक ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देने और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए थे।