विजयपुर। दुबे बिरादरी की मेल सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। बिरादरी के लोगों ने बताया कि इस वर्ष 17 माइल्स (सलमेरी) स्थित दाती देव मंदिर में मेल का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे की तैयारियां जोरों पर है।