फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तानी गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र के गावों में भारी नुकसान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
छंब (ज्यौड़ियां)। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई भारी गोलीबारी से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी तरफ से दागे गए अधिकतर गोले रिहायशी क्षेत्रों में गिरे। गोलीबारी में छह दुधारू मवेशियों की मौत और तीन जख्मी हो गए।
विज्ञापन

इनमें गांव पलांवाला निवासी धनातर सिंह पुत्र रसाल सिंह की दो गायों की मौत हो गई और एक बछड़ा घायल हो गया। पलांवाला निवासी बोध राज की दो दुधारू गायों की मौत हो गई। तरसेम सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी पलांवाला की एक दुधारू गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। करण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की एक दुधारू गाय और एक भैंस घायल हो गई। अजय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पलांवाला की दो दुधारू गायों की मौत हो गई। खौड़ प्रशासन की तरफ से क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया गया। घायल मवेशियों के उपचार के लिए वैटनरी डॉक्टरों की टीम को तैनात कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें