फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। स्वराज प्रोडक्शन जम्मू ने जेेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से विजयपुर के विभिन्न गांवों में जाकर लोक गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को एचआईवी, एड्स अथवा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रस्तुत नाटक में दिखाया गया कि आज का युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। नाटक में राजू नाम का व्यक्ति एचआईवी का शिकार हो जाता है। समाज उससे घृणा करने लगता है। ऐसे में वहां शिल्पा नाम की युवती आती है और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करती है। कलाकारों में अमित मैहरा, प्राची रैना, शिवानी टाक, बबलू कुमार, कुमार बिन्नी, मुलख राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें