विजयपुर। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य बाजार में जगह-जगह गंदगी और सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका कमेटी विजयपुर के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंस राज, सुरजीत सिंह, पंकज सिंह आदि गणमान्य लोगों ने नगर पालिका कमेटी विजयपुर के अधिकारियों और डीसी सांबा राजेश शर्मा से मांग की है कि इसस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। हर समय सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है।