विजयपुर। शहर में लूट, स्नैचिंग और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शिव नगर के रहने वाले प्रेम चंद व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रेमचंद ने बताया कि वह दुकान से काम करके घर लौट रहे थे। जैसे ही शिवनगर के पास पहुंचे तो वहां पर दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और मुझे डराने धमकाने लगे। तलाशी में एक हजार रुपये निकालकर ले गए। लोगों ने विजयपुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।