फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां में शामिल हुए कई लोग, पडगोत्रा ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश पडगोत्रा की देखरेख में कस्बे के रेलवे रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने नेशनल कांफ्रेंस पार्टी का दामन थामा। उनका राजेश पडगोत्रा ने फूल मालाओं के साथ पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की चल रही परेशानियों को भी सुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही परेशानियों की जानकारी राजेश पडगोत्रा को दी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल रही परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के आलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें