फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीड़िता नीता देवी के जीएमसी में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने मारपीट की घटना के चौथे दिन जीएमसी में भर्ती नीता देवी के बयान दर्ज किए हैं। नीता देवी ने स्पष्ट रूप से पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलोज और मारपीट की है। पुलिस के अनुसार नीता देवी के बयान के आधार पर दायर हुए पर्चे में बदलाव कर और धाराएं शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर नीता देवी के परिजन थाने पहुंचकर थाना प्रभारी के समक्ष रूबरू हुए हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और वारदात से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह चिब ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर पर्चे में और धाराएं शामिल की जाएंगी। पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि 3 जून को बलवीर सिंह पर नीता देवी के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट के दौरान नीता देवी जख्मी हो गई थी, जिसे बाद में इलाज के लिए जीएमसी भेजा गया था। पिछले चार दिन से जीएमसी में नीता देवी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें