फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में क्लस्टर टेंडर से ठेकेदार परेशान, पीडब्ल्यूडी पर पक्षपात का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
4.76 करोड़ रुपये के टेंडर के बाद अब 3.5 करोड़ रुपये का टेंडर भी खतरे में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बिश्नाह में पार्क और नाले के कंबाइन टेंडर ने स्थानीय ठेकेदारों में भारी रोष और चिंता है। कुल 3.5 करोड़ रुपये के इस टेंडर में लागू की गई शर्तों के कारण कई ठेकेदार भाग नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के रवैये को मनमाना बताते हुए आरोप लगाया कि विभाग बड़े ठेकेदारों को फायदे पहुंचा रहा है।

टेंडर में शर्तों के अनुसार कार्य पूरा करने की समय-सीमा केवल तीन महीने रखी गई है। समय सीमा के बाद भुगतान को लैप्स कर देने की शर्त भी जुड़ी है जिससे आर्थिक जोखिम बढ़ जाता है। आवेदनकर्ता को पहले से कम से कम ढाई करोड़ रुपये का कार्य कर चुके होने का प्रमाण देना होगा। इसे अधिकांश ठेकेदार पूरा नहीं कर पा रहे हैं और आवेदन के बाद टेंडर से नाम वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि विभाग ने टेंडर क्लस्टर करके बड़े ठेकेदारों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। पार्क और नाले का टेंडर अलग-अलग होने चाहिए था। ठेकेदारों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की मनमानी नियमों से स्थानीय व्यापार और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

बता दें कि बिश्नाह में 4.76 करोड़ की लागत से कस्बे में 100 गली नाली के निर्माण का टेंडर लगाया गया है। इसमें सिर्फ एक ठेकेदार ने आवेदन किया है। औपचारिकताएं पूरी न होने के चलते टेंडर की समय सीमा को बढ़ाया गया है। टेंडर की नियम और शर्तें पूरी न होने के डर से ठेकेदार आवेदन करने से परहेज कर रहे हैं। ज्यादातर ठेकेदार 31 अगस्त तक की समय सीमा को लेकर चिंतित हैं कि अगर किसी कारणवश निर्माण कार्य मुकम्मल नहीं होता है तो पैसा लैप्स हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी विभाग की क्लस्टर टेंडरिंग से साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि निर्माण कार्य मुकम्मल होने की अवधि समीप आ रही है और ठेकेदार टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
टेंडर अकॉर्ड के अनुरूप जारी किया गया है और शर्तें पहले से निर्धारित हैं। केवल ‘ए’ क्लास ठेकेदारों के आवेदन वैध होंगे। पहली कॉल में पर्याप्त भागीदारी नहीं हुई इसलिए दो और कॉल ली जाएंगी। आवश्यक होने पर एक ठेकेदार के साथ टेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा। देरी हो सकती है पर पैसे लैप्स नहीं होने दिए जाएंगे।
- सुदेश कुमार, एईई पीडब्ल्यूडी बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें