फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11 हजार वोल्ट के टूटे तार के संपर्क में आने से झुलसी किशोरी

Thu, 28 May 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा ने घायल बच्ची को एंबुलेंस में जीएमसी के लिए रवाना करते स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे के वार्ड 7 में हुआ हादसा
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और परिजन ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में बुधवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही एक किशोरी 11,000 वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से झुलस गई। लोगों ने किशोरी को आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
कस्बे के वार्ड नंबर 7 में बिजली विभाग की लापरवाही से कीर्ति (13) पुत्री सुरेश कुमार 11,000 वोल्ट की हाई-वोल्टेज तार के संपर्क में आकर गंभीर घायल हो गई। घटना तब हुई जब वह ट्यूशन के लिए घर से बाहर निकली और गेट के पास से गुजरते हुए टूटे तार से चिपक गई। परिजन ने बताया कि कीर्ति के एक हाथ को भारी क्षति पहुंची है और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरा असर है। जीएमसी में किशोरी अभी बेहोश है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि तार कई घंटों से टूटी पड़ी थी और बिजली विभाग को इसकी सूचना दे दी गई थी। मगर किसी ने छुट्टी होने के चलते ड्यूटी को अंजाम नहीं दिया। इसके चलते बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में हाई-वोल्टेज तारें घरों व रास्तों के बेहद करीब लटकी रहती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने बिजली विभाग से तात्कालिक मुआवजा व इलाज के खर्च की गुहार लगाई है। घटनास्थल पर बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष है।
परिजन ने बताया कि गली में धमाके की आवाज आने के बाद वह घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि किशोरी करंट की चपेट में आ गई और उन्होंने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट लग गया। इसके बाद उन्होंने लकड़ी से तार को हटाया। किशोरी के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में किशोरी अभी बेहोश है। उसका इलाज चल रहा है। करंट लगने से बच्ची को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग का कोई अधिकारी अभी अस्पताल नहीं पहुंचा है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने से पुलिस अस्पताल पहुंची है और उनसे बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
प्रथम दृष्टा से मामला एक हादसा लग रहा है। वीरवार को एक कमेटी का गठन कर हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। फौरी तौर पर सूचना मिलते ही बिजली विभाग की एक टीम जीएमसी भेज दी गई है। बच्ची के बेहतर इलाज और देखभाल के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।
- शिवराज शर्मा, एक्सईएन विजयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें