फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के सीमावर्ती गांवों के लिए 25 करोड़ मंजूर,

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लिए ''''वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-II'''' के तहत 25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। इस विकास पैकेज से जीरो लाइन के निकट स्थित गांव, जबोवाल, चानना, तरेबा, काकू दे कोठे और पिंडी चाड़कां में बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
विज्ञापन

तरेबा में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साह से विधायक राजीव भगत का स्वागत किया। सीमा पार गोलाबारी से जूझते इन गांवों के निवासियों ने भगत के लगातार प्रयासों की सराहना की, जो उनकी समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाने में सफल रहे। ग्रामीणों का कहना था कि यह पैकेज उनके लंबे संघर्ष का फल है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. भगत ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर सीमावर्ती गांव का दौरा किया था और विकास की कमी महसूस की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने केंद्र के नेताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी इन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। कार्यक्रम में जिला जम्मू बॉर्डर के अध्यक्ष रिंकू चौधरी, जिला महासचिव अशोक विर्दी, पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह और बलबीर कौर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें