अरनिया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी विशेष रूप से इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
रैली में स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए जागरूकता फैलाई। पूर्व पार्षद सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और सही मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है और शिक्षा व खेल के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह रैली नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है। इसमें स्थानीय पंचायत और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया गया। बच्चों ने रैली के बाद स्कूल परिसर में शपथ ली कि वे नशे से हमेशा दूर रहेंगे।