अरनिया। गाव चक शेरा में शुक्रवार को टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 5 लोगों के थूक के नमूने, आठ लोगों के छाती के एक्स-रे और 100 आभा आईडी जेनरेट की गई। यह शिविर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मामलों की शीघ्र पहचान करने एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया है। शिविर में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।