उपायुक्त (डीसी) कुलगाम, अतहर आमिर खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार की मिशन युवा पहल के तहत 264 युवा-नेतृत्व वाले व्यावसायिक उद्यमों को मंजूरी दी गई। कुल स्वीकृतियों में से 250 नैनो-उद्यम श्रेणी के तहत, 13 नई एमएसएमई योजना के तहत, और एक मौजूदा उद्यम योजना के तहत हैं। सभी मामलों की पारदर्शिता और व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए छोटे व्यवसाय विकास इकाइयों (एसबीडीयू) द्वारा गहन जांच की गई। बैठक में डीआईसी, डीईएंडसीसी, जेके ईडीआई, नाबार्ड और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद