अरनिया। गांव तरेबा में दिन दहाड़े हॉकी के साथ एक युवक को जख्मी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रमाकर सिंह (24) निवासी तरेबा ने बताया कि वह गांव के बाहर किसी जरूरी काम से जा रहा था। अचानक से उस पर तीन लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक के सिर, बाजू, पीठ पर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से भाग निकले। घायल युवक को अरनिया अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।