बिश्नाह। बिश्नाह रिसिविंग स्टेशन में बिजली सप्लाई करने वाली किट फटने से 6 घंटे बिजली बंद रही। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए।जानकारी के अनुसार बिश्नाह रिसिविंग स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई सुचारू रखने वाली किट जल गई। इसके बाद नई किट डालने के लिए 6 घंटे का समय लग गया। पुरानी किट को काट कर बाहर निकाला गया।नई किट को रिसिविंग स्टेशन में फिट किया गया। इसके बाद शाम लगभग 5:00 बजे बिजली बहाल हुई। बिजली की अघोषित कटौती के चलते बिश्नाह कस्बे के लोग रिसिविंग स्टेशन पहुंचना शुरू हो गए थे। रिसिविंग स्टेशन पहुंचकर लोगों को बिजली कटौती के बारे में पता चला।