अरनिया। पंचायत जबोवाल में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने विधायक राजीव भगत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।इस मौके पर डॉक्टर राजीव भगत ने लोगों का भाजपा पर अटूट विश्वास और स्पष्ट विचारधारा का हवाला दिया है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को निश्चित तौर पर वोट बैंक में इजाफा होगा। इस मौके पर भाजपा का हाथ थामने वाले लोगों में शमशेर सिंह, सुभाष चंद्र, लाल चंद, राजेश कुमार, सोमनाथ, नागर मल, रवि कुमार, बिशन दास, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, राम पाल और सौरव कुमार शामिल हैं।