अरनिया। अरनिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
अरनिया थाने में सुरेंद्र कुमार निवासी सुहागपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि राकेश कुमार निवासी आरएस पुरा ने उनकी दुकान से सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। इसमें पेंट की बाल्टी, बाथरूम सीट, 3 मेंन होल प्लेट्स, लोहे की 15 राॅड, एक सबमर्सिबल मोटर, तीन 400 फुट की पाइपें, पाइप के बैंड, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक वेल्डिंग सेट केबल, 20 एलईडी बल्ब, चार आयरन टेप, 12 किलो कॉपर की तार और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। आरोपी ने पुलिस को चोरी के सामान की पुख्ता जगह के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने सारा सामान बरामद कर लिया।