फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राइफल चुराने के आरोप में एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया थाने के अंतर्गत पुलिस ने डबल बोर राइफल चुराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पूनम देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी मलें दे कोठे ने पुलिस को बताया कि उसके घर से लाइसेंस 12 बोर डबल बैरल गन चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने इसको अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर राहुल चंदेल उर्फ सैल्यूट मार निवासी आल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसमें आरोपी ने गन चुराने की बात को कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी से 12 बोर की डबल बैरल गन भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें