फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में बिजली कनेक्शन काटने पर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में निरंतर बिजली के कनेक्शन काटे जाने को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन की अगुवाई शिवसेना हिंदुस्तान युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटे जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सीमावर्ती क्षेत्र का किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा पर पहले ही लोगों के हालात दयनीय हैं। उसके बावजूद सरकार और प्रशासन लोगों को तंग करने में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। लोगों के पुराने बिजली बिल माफ करने चाहिएं। ताकि लोग राहत की सांस ले सकें। इस मौके पर शिव सैनिकों में कमल सिंह, राकेश कुमार, रोहित कुमार, अर्जुन सिंह और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें