फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भागवत कथा के श्रवण से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं -संत नरेंद्र दास

विज्ञापन
बिश्राह। एईई का घेराव करते ग्रामीण
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव जंगवाल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस मौके पर संत नरेंद्र दास जी महाराज बड्डियाल काजियां वाले विशेष तौर पर मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

रिशपाल शास्त्री ने श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा सुनाई। दोपहर को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद लंगर लगाया गया। भागवत सप्ताह प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश ने कहा कि हर वर्ष गांव में लोगों के सहयोग से भागवत सप्ताह कथा का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर संत नरेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि नई पीढ़ी को भागवत सप्ताह कथा के साथ जोड़ना जरूरी है। भागवत के उपदेश जीवन को सरल बना देते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत सही मायने में जीवन का पूर्ण उद्देश्य है। जिससे लोग अंधेरे से उजाले की ओर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें