जम्मू। कुंजवानी-नगरोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी करने वाले यूट्यूबर आपस में भिड़ गए। इन्होंने एक-दूसरे के साथ मारपीट की जिसमें तीन घायल हो गए। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में अलियान इकवाल निवासी बठिंडी, मोहम्मद युसुफ निवासी सिद्दड़ा और आमिल मजीद निवासी सिद्दड़ा शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर यह लोग स्टंटबाजी कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर तीनों की आपस में बहस हो गई और इसके बाद एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। जमकर एक दूसरे की पिटाई की और घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पहले एक-दूसरे को लाठियों से पीटा। इसके बाद कार और बाइक की भी तोड़फोड़ की गई। नगरोटा पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।