अग्निवीर भर्ती के लिए चिकित्सा शिविर में मौजूद युवक।
- फोटो : nowshera news
नौशेरा। सेना की लाम बटालियन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अग्निवीर भर्ती होने के लिए जागरूक किया। इस दौरान युवाओं के लिए एक चिकित्सा शिवर का आयोजन किया गया। इसमें अग्निवीर भर्ती के नियमों के पालन के बारे में बताया गया। इसमें भर्ती के नियमों के हिसाब से मेडिकल स्क्रीनिंग, ऊंचाई, वजन, नजर सुनने की शक्ति, शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए सलाह दी गई। इस शिविर मे 35 उम्मीदवारों ने भाग लिया।