विजयपुर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता राजेश पडगोतरा की देखरेख में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी से मुलाकात की और विजयपुर विधानसभा हल्के की चल रही अलग अलग समस्याओं की जानकारी दी। इस मौके पर राजेश पडगोतर ने उन्हें बताया कि क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती और सड़कों की खस्ताहाल होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब परेशानियों को सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल रही परेशानियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।