फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। कस्बे में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने कहा कि घटों बिजली बंद होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति पिछले काफी दिनों से है। इससे गुस्साए लोगों और दुकानदारों ने वीरवार को ठाकुरद्वारा बाजार में सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी के चलते व्यापार ठप हो चुका है।
विज्ञापन

दुकानदार गौरव गुप्ता, अर्पणा गुप्ता, आरके गुप्ता, बीटु गुप्ता, सुनील चौपड़ा, सुनील गुप्ता आदि दुकानदारों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ जसवंत सिंह ने दुकानदारों को शांत करके सड़क मार्ग को खुलवाया। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें