फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरहाली नदी में नहाते समय डूबा किशोर, तीन घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोेरी। राजोेरी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। दरहाली नदी में नहाने के दौरान रियासी ज़िले का किशोर गहरे पानी में डूब गया। तीन घंटे के बाद उसका शव बरामद किया गया। उसकी पहचान मोहम्मद शकील (16 वर्षीय) पुत्र सलाम दीन निवासी बगुन तहसील चस्साना माहौर जिला रियासी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शकील शनिवार को किसी काम से राजोेरी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त से मिलने के लिए फतेहपुर क्षेत्र गया था। इस दौरान दोनों युवक दरहाली नदी के किनारे पहुंचे और गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने उतर गए। इस दौरान मोहम्मद शकील अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया और तेज बहाव तथा गहराई के कारण पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

उसके दोस्त ने तुरंत शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजोेरी पुलिस, एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) तथा स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया। शव को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोेरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर किशोर के परिजन राजोेरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। जीएमसी राजोेरी के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जावेद इकबाल ने बताया कि किशोर के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नदी के गहरे हिस्से में बड़े पत्थर और चट्टानें मौजूद थीं। नहाते समय सिर किसी पत्थर से टकराने के कारण चोट लगी होगी। इसके चलते युवक पानी में डूब गया।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दरहाली नदी सहित अन्य जल स्रोतों के किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा नदी-नालों में नहाते समय पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन



सुरन नदी में बहीं दो लड़कियां, लोगों ने बचाई जान
पुंछ। पुंछ ज़िले की सुरनकोट तहसील के बहरामगल्ला क्षेत्र में रविवार को दो लड़कियां सुरन नदी बह गईं। आसपास के लोग एवं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें से बेहोशी के चलते उन्हें उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनकी पहचान चंडीमढ़ा निवासी इफरा कौसर पुत्री तारिक अहमद और समीना अख्तर पुत्री लाल हुसैन के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सुरनकोट डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने कहा कि दोनों लड़कियां अब खतरे से बाहर हैं। लड़कियां अपने गांव में नदी किनारे गई हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें