फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काला झांगड़ क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत

Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
राजोेरी के काला झांगड़ क्षेत्र में भीषण जंगल की आग फोटो स्रोत लोकल लोग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सड़क संपर्क नहीं होने से राहत कार्य में दिक्कत
विज्ञापन


घरों तक आग पहुंचने का खतरा


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। जिले के काला झांगड़ क्षेत्र में बुधवार शाम 7 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल रही है और जंगल की बहुमूल्य संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही हैं और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने का खतरा भी मंडरा रहा है।
बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आग लगी है वह सड़क संपर्क से काफी दूर स्थित है, जिसके कारण दमकल विभाग के वाहनों का घटनास्थल तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है। दुर्गम इलाके और घने जंगल होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स और पुलिस विभाग को सूचित कर दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। इस बीच जंगल लगातार धू-धू कर जल रहा है और आग का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और आग बुझाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के घरों और वन्यजीवों को भी भारी नुकसान हो सकता है। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें