फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीडीसी सदस्य पिता की बंदूक साफ करते चली गोली से बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के नरसिंहपुरा पलमा क्षेत्र में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्य के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी नरसिंहपुरा पलमा के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिजीत सिंह घर में पिता की बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

हालांकि शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटनावश चली गोली का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने मौत को रहस्यमयी परिस्थितियों से जुड़ा मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई बंदूक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें