फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी मे राष्ट्रीय लोक अदालत में 772 मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला न्यायालय परिसर राजोरी और जिला मुख्यालय राजोरी के अन्य सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें तीन बेंच गठित की गई थीं। बेंचों के समक्ष कुल 1,197 मामले लिए गए, जिनमें से 772 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

पहली बेंच की अध्यक्षता राजिंदर सप्रू प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोरी ने की। दूसरी बेंच की अध्यक्षता जावेद राणा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजोरी ने की। तीसरे बेंच की अध्यक्षता शमा शर्मा उप-न्यायाधीश/सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण राजोरी ने की। इसी तरह की अन्य बेंच तहसील स्तर पर भी गठित की गई थीं। इनकी अध्यक्षता संबंधित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों ने की। इन बेंचों के समक्ष कुल 1,197 मामले लिए गए, जिनमें से 772 मामलों का निपटारा किया गया। 1,70,98,614 रुपये की राशि मुआवजे के रूप में वसूल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोरी और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजोरी के न्यायालय से 35 एमएसीटी मामलों का निपटारा किया गया। इनमें 25 मामलों में 1,39,65,000 रुपये की राशि मुआवजे के रूप में दी गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के प्रतिनिधि, विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, बार सदस्य, पीएलवी, कर्मचारी, विवादकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें