फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सैनिकों की विधवाओं को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। लौकीखाड़ बटालियन की तरफ से राजोरी के बुधवाल में पूर्व सैनिकों (ईएसएम) की विधवाओं के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 49 से अधिक विधवाओं ने भाग लिया। पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूक गया। विधवाओं को कई महत्वपूर्ण सेवा लाभों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) भी शामिल है। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं, स्पर्श पेंशन पोर्टल और अन्य नीतियों से भी परिचित कराया गया जो सीधे उनके कल्याण और भविष्य की सुरक्षा को प्रभावित करती हैं। सम्मेलन में विधवाओं द्वारा उठाई गई शिकायतों और चिंताओं के समाधान पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। एक समर्पित टीम ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें