फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुगल रोड पर सुरंग के निर्माण को मंजूरी के लिए मोदी का आभार जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा के महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने मुगल रोड पर 9 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,830 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

राजोेरी में भाजपा कार्यालय में विबोध गुप्ता ने कहा, इस महत्वपूर्ण परियोजना राजोेरी से श्रीनगर तक सभी मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे इस आवश्यक मार्ग पर महीनों से चल रही बंदिशें खत्म हो जाएंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुरंग पर्यटन को बढ़ावा देने और राजोेरी-पुंछ सीमावर्ती जिलोे में रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विकसित भारत और विकसित राजोेरी-पुंछ के विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। विबोध ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दशकों तक जानबूझकर की गई उपेक्षा और खोखले वादों के कारण नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने राजोेरी-पुंछ के लोगों की आकांक्षाओं के साथ शर्मनाक विश्वासघात किया। उन्होंने मुगल रोड के विकास, पहाड़ी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और अंतर-जिला भर्ती पर प्रतिबंध हटाने के वादे किए, लेकिन कभी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें