राजोरी। मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि दी। विधायकों, डीडीसी सदस्यों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक के दौरान मंत्री ने डॉ. थापा के उल्लेखनीय प्रशासनिक कॅरिअर और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रति उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।