फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह में सिंधु घाट पर 'सिंधु कुंभ 2026' में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
लदाख के लेह में आयोजित सिंधु कुंभ में भाग लेने पहुंचे आरएसएस के इंद्रेश कुमार का स्वागत करते नर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार का किया गया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
लद्दाख/ज्यौडियां। लद्दाख के लेह में सिंधु घाट पर 22 से 27 जून तक 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा के साथ पहले ''सिंधु कुंभ 2026'' का आयोजन किया जा रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर आधारित इस पांच दिवसीय उत्सव में छंब ज्यौडियां सहित देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु व प्रतिनिधि शामिल हुए।
वहां छंब विधानसभा (जम्मू) से पहुंचे डोगरा वॉरियर के अध्यक्ष और अखिल भारतीय भाऊ राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार का स्वागत किया। नरेंद्र सिंह ने सिंधु कुंभ यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक जागरुकता को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार ने सामाजिक नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की, जो सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रीय एकता और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखते हैं। दोनों के बीच बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इसमें राष्ट्रीय मूल्यों, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने को लेकर बातचीत की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें