ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू की वार्ड नंबर एक निवासी आशीष चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशीष चौधरी का चयन सहायक कमांडेंट के तौर पर हुआ है। बता दें कि आशीष चौधरी गांव मट्टू के एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता सुभाष चंद्र सेना से रिटायर्ड हैं और माता पिंकी चौधरी गृहिणी हैं। आशीष चौधरी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। आशीष चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा आर्मी स्कूल रखमुटठी से की है। मैट्रिक पास करने के बाद माध्यमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर से प्राप्त की। एमएएम जम्मू से स्नातक कर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से एमएससी कर रहा हूं। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पढ़ाई पर फोकस किया। बच्चों को रोज अखबार पढ़नी चाहिए। संवाद