ज्यौड़ियां। बाबा यश देव मंदिर रायपुर सतवारी में सोमवार को चिब बिरादरी की तरफ से बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के चेयरमैन पर्थ सिंह चिब ने की। बैठक में बिरादरी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सौदागर सिंह चिब को पुनः चिब बिरादरी देवा बाबा यश देव मंदिर रायपुर सतवारी का प्रधान चुना।
बैठक के दौरान बिरादरी के कई लोग उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सौदागर सिंह चिब ने देव स्थान के विकास एवं समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर बिरादरी ने उनका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रधान सौदागर सिंह चिब ने बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से देव स्थान की सेवा की है और भविष्य में भी बिरादरी तथा देव स्थान के हित में कार्य करते रहेंगे। बैठक के दौरान बिरादरी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा यशदेव मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।