फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक्क मलाल में लटक रहे तार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत चक्क मलाल के वार्ड नंबर सात की मुख्य गली में बिजली के ढीले तार जमीन को छू रहे हैं। वार्ड के लोगों को डर सता रहा है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

वार्ड निवासी रिटायर्ड हवलदार मदन सिंह चिब, बीना देवी, रतन सिंह चौधरी आदि ने बताया कि आज से लगभग तीन माह पहले बिजली विभाग की तरफ से बिजली के तार लगाए थे। ये तार जमीन को छू रहे हैं। डर रहता है कि कहीं कोई बुजुर्ग व्यक्ति या फिर छोटा बच्चा तार की चपेट में न आ जाए।

लोगों ने बताया कि लटक रहे तार को कसने के लिए विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को कई बार सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तार निजी कंपनी के ठेकेदार की तरफ से लगाई गई है। कंपनी वाले ही इसे ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें