फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसओजी ने खौड़ के गांव सरमाला में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव सरमाला में वीरवार सुबह लगभग 8:30 बजे से लेकर शाम तक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम , खौड़ पुलिस तथा पलांवाला पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि एसओजी की टीम के पास खौड़ के सीमावर्ती गांव सरमाला के पास जंगल में ड्रोन गिराने की घटना के संबंध में कुछ तकनीकी इनपुट थे। इस संबंध में एसओजी की टीम तथा खौड़ पुलिस की तरफ से क्षेत्र में पूरा दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि शाम तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। सर्च ऑपरेशन के दौरान थाना प्रभारी खौड़ विशाल डोगरा, चौकी प्रभारी पलांवाला प्रिया कुमारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहा और पुलिस की तरफ से क्षेत्र के लोगों से भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें