ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में नेकां सचिव देवीदयाल जोगी ने पार्टी की तरफ से आयोजित बैठक में कहा कि राज्य भूमि के लिए डिजिटल लैंड रिकॉर्ड केंद्र के लिए वरदान साबित हो सकता है मगर जम्मू कश्मीर की जनता के लिए अभिशाप ही सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि जब से रेवेन्यू विभाग की तरफ से गिरदावरी, नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, लीगल हायर सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट व अन्य रिकॉर्ड ऑनलाइन किया है। इससे मोदी सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी बढ़ावा दे रही है। इससे जम्मू कश्मीर आम जनता की भूमि के लिए डिजिटल लैंड रिकॉर्ड अभिशाप ही सिद्ध होगा। इससे जम्मू कश्मीर की भूमि से छेड़छाड़ संभव हो सकती है।