फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना ने लोगों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को पलांवाला क्षेत्र में सेना के सहयोग से लोगों ने क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर छायादार तथा फलदार पौधे लगाये। इस मौके पर रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के अध्यक्ष गुलबदन सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गुलबदन सिंह भाऊ ने बताया कि भारतीय सेना की 14 जाट शाखा की तरफ से अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लगाने के लिए फलदार तथा छायादार पेड़ उपलब्ध कराये गये। ये क्षेत्र के प्रमुख स्थान पंचायत भवन, श्मशान घाट, स्कूलों, चिकित्सा केन्द्रों आदि के परिसर में लगाए गये।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र निवासी प्रभात सिंह, बिट्टू सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि भारतीय सेना हर प्रमुख दिवस सीमावर्ती गांवों के लोगों के साथ मनाती है। वन दिवस हमें याद दिलाता है कि जंगल न केवल ऑक्सीजन के स्रोत हैं, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन और जीवन का आधार भी हैं। वनों की रक्षा करना ही पृथ्वी पर मानव जीवन की रक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें