फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली खाई में लुढ़की, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। गांव कालीबड़ी खड्ड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी पोठा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली गांव ढोक खालसा से पोठा की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली काली बाड़ी खड्ड के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में लुढ़क गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी ज्यौड़ियां वरिंदर सिंह चिब मौके पर पहुंच गये। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें