फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ के दो युवाओं को घर से गिरफ्तार कर ले गई पंजाब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर जम्मू जिले के सीमावर्ती खौड़ क्षेत्र के गांव खौड़ कैंप के दो युवकों को घर से गिरफ्तार किया है। दोनों युवाओं को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब पुलिस ने उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया है। इन दोनों युवाओं की पहचान शुभम कुमार पुत्र जोगिन्दर लाल निवासी खौड़ कैंप वार्ड नंबर 3,अमन शर्मा निवासी खौड़ कैंप वार्ड नंबर 2 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक पंजाब में मजदूरी करते हैं और वहां पर दोनों किसी आपराधिक मामले में शामिल हैं। पंजाब पुलिस ने दोनों युवाओं को सुबह घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें