फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेरोजगार युवाओं के लिए स्पेशल कोटे के तहत भर्ती करने की मांग की

Sat, 14 Feb 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन शमशेर सिंह मन्हास ने की तथा बैठक के दौरान सभा के चेयरमैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान सभा के लोगों की तरफ से क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें बिजली, पानी, सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी, शिक्षा विभाग खौड़ के जोन अधिकारी के 14 दिनों से खाली पड़ी पोस्ट को भरने, नहरों की सफाई अंतिम छोर तक करने जैसी आदि शामिल रही। बेरोजगारी पर बात करते हुए सभा के लोगों ने कहा कि सीमावर्ती गावों के युवाओं के लिए सेना की नौकरी ही एक रोजगार का अच्छा साधन होता था लेकिन 2014 के बाद से सरकार की तरफ से इस पर रोक लगा दी। सभा के लोगों ने कहा कि खौड़ में शिक्षा जोन अधिकारी की पोस्ट पिछले 14 दिनों से खाली पड़ी हुई है विभाग को चाहिए की शिक्षा जोन अधिकारी को जल्द तैनात की जाए। बैठक में उपस्थित सीमावर्ती गावों के सभी रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि सीमावर्ती गावों में बंकर अति जरूरी है सरकार को चाहिए गांव के हर घर में बंकर का निर्माण किया जाए। बैठक में सभा के सचिव सूबेदार मेजर शाम सिंह, कोषाध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन बलबदर सिंह, रिटायर्ड नायब सूबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, कैप्टन स्वर्ण सिंह, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन स्वर्ण चंद, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन सीडी शर्मा, बंसी सिंह चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें