ज्यौड़ियां। प्रजा परिषद मैमोरियल ट्रस्ट ज्यौड़ियां की तरफ से 31 जनवरी 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में शहीद हुए ज्यौड़ियां क्षेत्र के सात शहीदों की याद में शनिवार को शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपराज्यपाल लद्दाख कविंद्र गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्थापक प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट ने बताया कि किसान मेले तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त में दवाइयां भी दी जाएंगी। दलजीत सिंह चिब ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे हवन किया जाएगा, 11 बजे राष्ट्रगान तथा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा।