फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑल इंडिया पावा बिरादरी की मेल पहली फरवरी को

Sun, 25 Jan 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू में ऑल इंडिया पावा बिरादरी की तरफ से बुआ केसां देवस्थान परांगला पर दो दिवसीय मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर बिरादरी के पदाधिकारियों ने शनिवार को देवस्थान पर बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें बिरादरी के चेयरमैन रूप लाल, अध्यक्ष काली दास पावा, सचिव रतन लाल सहित बिरादरी के कई लोग उपस्थित रहे। इसमें बिरादरी के सभी लोगों को सूचित करते हुए फैसला लिया गया कि बुआ केसां देव स्थान परांगला में 1 फरवरी 2026 रविवार को मेल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से परिवार समेत बुआ जी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। चेयरमैन रूप लाल ने बताया कि 31 जनवरी को बिरादरी के लोगों का इकट्ठ होगा और रातभर यात्रा होंगी और पहली फरवरी को सुबह 9 बजे हवन होगा और 12 बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें