फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धान की फसल के लिए बारिश बनी वरदान, खेतों में नमी पर्याप्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में गत दो दिनों से जारी बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश को धान की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन

किसान सोहन सिंह, बलवीर सिंह, सोम राज, ब्रिज लाल ने बताया कि धान की रोपाई के बाद खेतों में पानी की कमी बनी हुई थी। बिजली की कटौती से पंप सेट तक नहीं चल पा रहे थे। इससे किसान काफी चिंता में थे। अब बारिश से खेतों में नमी पर्याप्त हो गई है। कृषि विभाग के विकास शर्मा, कुलवीर चौधरी के अनुसार बारिश से यहां धान की फसल को लाभ मिलेगा, वहीं किसान पशुओं के लिए चारे की भी बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें