ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ में बुधवार को डोगरा सदर सभा की खौड़ इकाई की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सदर सभा खौड़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह भाऊ ने की। बैठक के दौरान करण सिंह, कालीदास, मुल्ख राज, चमन लाल, यशपाल तथा विजय कुमार शर्मा ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सरकार से चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करने की मांग की गई। इसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा कर 20000 करना। साथ ही खेल विभाग में नौकरी कर रहे रहबरे शारीरिक शिक्षकों को स्थायी करने की मांग की है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के मामले को जल्द सुलझाने, आंगनबाड़ी विभाग से सेवानिवृत्त वर्करों को पेंशन देने की योजना बनाई जाए।
उन्होंने न्यू प्रताप नहर को चौड़ा कर पानी के बहाव की क्षमता बढ़ाने, सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए पुलिस की स्पेशल कोटे की भर्ती करवाने की मांग की।