ज्यौड़ियां। भारतीय शिक्षा केंद्र हाई स्कूल खौड़ की तरफ से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2024-2025 के परीक्षा परिणामों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कक्षा दसवीं के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह, शिक्षक दीपक सिंह, पंकज चौधरी, वरिंदर कुमार तथा अनु शर्मा आदि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन की तरफ से दसवीं कक्षा की छात्रा अराध्या राजपूत, अक्षरा राजवंश, दिवांशी शर्मा, कनू शर्मा, दीक्षित कुमारी, सिया, श्रुति, आर्यन, राघव, दानिश कुमार आदि को पुरस्कृत किया गया।