फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चटेयाला बिरादरी की मेल 11 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव ढखर में स्थित सती माता देव स्थान पर 11 जून को चटेयाला बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा। देव स्थान के पुजारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेल के दौरान बिरादरी के सभी लोगों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई है। कहा गया कि 11 जून को मेल के दिन सती माता के स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद ले। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य तरसेम लाल उर्फ ठूठा राम ने बताया कि उनकी बिरादरी की इस मेल में चटेयाला बिरादरी के लोगों के साथ साथ अन्य कई बिरादरियों के लोग भी भाग लेते हैं। मेल का कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू होगा। इसमें पूजा अर्चना, सती माता के दर्शन, बिरादरी की बैठक तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें